whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159114 readers visited
Loading...

Advertisement

24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (07-जून-2020)

location_on गढ़वा access_time 07-Jun-20, 07:14 PM visibility 676
Share



																																				24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (07-जून-2020)
गढ़वा जिले की सभी खबरें फ़टाफ़ट अंदाज में


नूतन टीवी check_circle
संपादकीय टीम



शहर के निकट कुंए में गिरा हिरण रेस्क्यू कर वन विभाग तथा फायर ब्रिगेड की टीम ने निकाला सुरक्षित गढ़वा । सदर प्रखंड के बिरहा नाला के पास बीती रात्रि एक हिरण कुंए में गिर गया। वन विभाग तथा फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा रेस्क्यू कर काफी मस्क्कत के पश्चात हिरण को कुंए से सुरक्षित निकाला जा सका। हिरण के कुंए में गिरने की सूचना सर्वप्रथम ग्रामीणो को मिली। ग्रामीणो ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम उक्त स्थल पर पहुंची। उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी अरविन्द कुमार गुप्ता ने बताया फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से रेस्क्यू कर हिरण को कुंए से निकाला गया। सर्वप्रथम हम हिरण का उपचार करायेंगे। तत्पश्चात इसे वेतला नेशनल पार्क या रांची जू में भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement
रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर ब्रिगेड के दारोगा बृज किशोर कुमार व कर्मी, वनकर्मी प्रवीण कुमार शुक्ला, राजकुमार राम, पुष्पराज सिंह, शशिकान्त तिर्की, प्रभारी मंडल आदि शामिल थे।

Cam-Scanner-06-07-2020-11-39-43-1 राधेश्याम पांडेय बने परशुराम सेना के प्रदेश प्रवक्ता, लोगों ने दी बधाई विशुनपुरा (गढ़वा)। परशुराम सेना का प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम पांडेय को बनाए जाने पर लोगो ने उन्हें बधाई दी है। लोगों ने कहा कि इनके प्रदेश प्रवक्ता बनाये जाने से प्रदेश में संगठन और मजबुत होगा। बधाई देने वालों में जयराम पांडेय, सुनील प्रसाद, डॉ एसके वर्मा, विकास पांडेय आदि के नाम शामिल हैं।

IMG-20200607-WA0037 147 होम क्वारन्टीन मजदुरों के बीच मुखिया ने किया खाद्य सामग्री का वितरण विशुनपुरा (गढ़वा)।
Advertisement
अमहर पंचायत की मुखिया संजू देवी ने 147 होम क्वारेंटिंन मजदूर लोगो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। मुखिया ने कहा की लॉक डाउन के दौरान क्षेत्र में मजदूर, गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर कुंदन चौरशिया, सरवन चौरशिया, अजित सिंह आदि उपस्थित थे।

IMG-20200607-WA0036 भण्डरिया क्षेत्र में अवैध रुप से हो रही बीड़ी पत्ता की तुड़ाई विभाग द्वारा अबतक नही हुयी ठोस कार्रवाई बड़गड़ (गढ़वा)। भण्डरिया थाना क्षेत्र के दक्षिणी वन प्रमंडल के परसवार वन क्षेत्र व टाइगर प्रोजेक्ट वन क्षेत्र में इन दिनों बीड़ी पत्ता की अवैध तोड़ाई करवाया जा रहा है।
Advertisement
साथ ही इसे अब ठिकाना भी लगाना शुरु कर दिया गया है। किन्तु इसपर रोक लगाने के लिए प्रशासनिक पदाधिकारी की ओर से ठोस कार्रवाई नही की जा रही है। इस संबंध में वनों के क्षेत्र पदाधिकारी गोपाल चंद्रा ने बताया की अवैध बीडी़ पत्ता तोडा़ई की मुझे जानकारी नहीं है। मामले की जांच करायी जाएगी।

IMG-20200607-WA0039 रंका में सर्पदंश से युवक की मौत रंका (गढ़वा)। रंका थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव के सलईयादामर टोला निवासी ललन भुईयां का पुत्र दिनेश भुईयां की मृत्यु रविवार के अहले सुबह सांप काटने से हो गई । परिजनों के अनुसार दिनेश शनिवार की रात्रि अपने घर में सो रहा था। इसी बीच रात्रि करीब डेढ़ बजे उसे करैत सांप ने काट लिया।
Advertisement
लोग झाड़-फूंक कराने गांव के चौराहे पर ले गए जहां विष की अधिकता होने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। वंशीधर नगर में सादगी के साथ मनाया गया शनि देव मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस बंशीधर नगर (गढ़वा)। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर लॉक डाउन के कारण बाँकी नदी के किनारे स्थित शनि देव मंदिर में रविवार को तीसरा स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी नंदलाल चौबे ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शनिदेव महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गयी। इस अवसर पर भोलानाथ उपाध्याय, भुनेश्वर तिवारी, सुभाष पासवान आदि उपस्थित थे।

IMG-20200607-WA0043 मेराल के उरीया नदी से अवैध रुप से बालू का उठाव जारी, नदी के अस्तित्व पर संकट मेराल (गढ़वा)।
Advertisement
मेराल थाना क्षेत्र के उरिया नदी से अवैध रूप से हो रहे बालु के उठाव से खेतों का कटाव बढ़ गया है, पेड़ गिर रहे हैं, और इसी बालू के उठाव के कारण नदी पर बना पुल भी ध्वस्त हो चुका है। ग्रामीणों ने विरोध करते हुए आवाज उठायी थी। ग्राम पंचायत सभा में निर्णय लिया गया था कि पंचायत का बालू बाहर नहीं जाएगा। विशेष परिस्थिति में सरकारी कार्यों के लिए बालू का उठाव हो सकता है। इसके बावजूद अवैध रूप से बालू का तस्करी किया जा रहा है। इससे सरकारी राजस्व की भी क्षति हो रही है साथ ही नदी के अस्तित्व पर भी संकट आ गया है।

bc2c2d0c-fe3b-4965-b07d-2ffd11b3d81a अब हारादाग में महिलाओं ने किया छठव्रत का अनुष्ठान गढ़वा।
Advertisement
गढ़वा जिले के लोग कोरोना को भगाने के लिए अंधविश्वास की जकड़ से बाहर नही आ पा रहे हैं। मेराल प्रखंड के हारादाग गांव में आज यहां की ग्रामीण महिलाओं ने छठ जैसे महापर्व का अनुष्ठान पुरे विधि विधान से किया। ग्रामीणो का मानना है कि छठ महापर्व का अनुष्ठान करने से कोरोना भाग जाएगा। नूतन टीवी भी इस बात की अपील करता है कि अंधविश्वास से बाहर आएं तथा कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेसिंग तथा अन्य गाईडलाईन का अनुपालन करें।

7ddf7cea-9cda-46bd-add8-8be4e68e35b4 साईकिल से गिरकर घायल, स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया इलाज भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर वंशीधर नगर मार्ग में रविवार की दोपहर शिवपूजन फयूल्स के समीप साईकिल से गिरकर छमईलवा निवासी अखिलेश साह गंभीर रुप से घायल हो गये।
Advertisement
स्थानीय लोगों ने उन्हे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। आयुष चिकित्सक डा. अभिनित विश्वास ने उनका इलाज किया।

fdf8be7b-2991-4811-8323-80075679173e भवनाथपुर पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये किया प्रचार-प्रसार भवनाथपुर। भवनाथपुर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर पांचवे लॉक डाउन में भवनाथपुर पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये प्रचार-प्रसार किये। थाना प्रभारी सी बी प्रसाद सिंह ने ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये रविवार को लगने वाले सप्ताहिक बाजार नहीं लगाने का अपील करते हुए वैश्विक कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन का लोग कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया।
Advertisement
उल्लंघन करने पर प्रशासन कारवाई करने को बाध्य होगी। कहा कि बाजार में भीड़ नहीं लगाये,अगर बाजार में जाएं तो शारीरिक दूरी के तहत ही जाएं तथा सभी लोग बाहर निकलने पर दो पहिया या चारपहिया वाहनों में भी चलते समय मुंह पर मास्क आवश्यक रूप से लगाये, जो भी लोग यह नियम का पालन नहीं करते हुए दिखेगा, उसके खिलाफ प्रशासन कारवाई करेगी। उन्होंने कहा आप बहुत जरूरी कार्यों से अपने घरों से बाहर निकलें, क्योंकि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। आप बेवजह सड़क पर नहीं घूमें और घर में रहकर खुद को तथा अपने परिवार को व समाज को सुरक्षित रखें।

20200607-192211 काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आने से मजदूर घायल विश्रामपुर।
Advertisement
प्रतिनिधि रेहला थाने के संत तुलसीदास कॉलेज के समीप बिजली मरम्मति का काम करने के दौरान अचानक लाइन आ जाने के कारण बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल मजदूर गढ़वा जिले के नंदलाल चौधरी सोहबरिया का बताया जा रहा है। उसे घायलावस्था में इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play