whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26498880
Loading...


नाबालिग बच्ची से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म

location_on धुरकी access_time 11-Aug-20, 08:39 PM visibility 662
Share



नाबालिग बच्ची से शादीशुदा युवक ने किया दुष्कर्म


धुरकी check_circle
संवाददाता



धुरकी : धुरकी थाना क्षेत्र के एक गांव की 11 वर्षीया बच्ची के साथ शादीशुदा युवक द्वारा एक अन्य युवती के सहयोग से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता अनुसूचित जाति की है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित धुरकी थाना क्षेत्र के फाटपानी गांव निवासी सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि दुष्कर्म की घटना में सहयोग करने वाली युवती फरार बताई जा रही है। घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार नाबालिग बच्ची को एक युवती ने बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। इसके पश्चात सरफराज नामक युवक ने एक कमरे में बंद कर नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। तब पीड़िता की मां ने सरफराज व दुष्कर्म कराने में सहयोग करने वाली युवती को नामजद करते हुए धुरकी थाना में मुकदमा दर्ज कराया।
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। साथ ही न्यायालय में सीआरपीसी 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया है। इधर, सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। बालिका को अभी तक सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया है। इसे लेकर में मुख्यालय डीएसपी को दूरभाष पर निर्देश दिया गया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play