whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26496981
Loading...


भागोडीह ग्रीड में काम नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने रोका निर्माण कार्य

location_on रमना access_time 11-Aug-20, 06:24 PM visibility 688
Share



भागोडीह ग्रीड में काम नहीं मिलने से नाराज मजदूरों ने रोका निर्माण कार्य


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना : स्थानीय प्रवासी मजदूरों ने काम की मांग को लेकर मंगलवार को भागोडीह सुपर पावर ग्रिड के संवेदक का घेराव करते हुए निर्माण कार्य ठप करा दिया। सुबह सात बजे काफी संख्या में ग्रिड पहुंचे मजदूरों ने बताया कि वे लोग लॉक डाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों से घर वापस लौटे हैं। स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने के कारण उनलोगों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उतपन्न हो गयी है। वहीं पावर ग्रिड में काम होने के बावजूद उन्हें काम नही दिया जा रहा है। मजदूरों ने बताया कि उनलोगों को पिछले एक सप्ताह से काम के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन काम देने के बजाय बैरंग वापस लौटा दिया जा रहा है। वहीं बाहरी मजदूरों को लगातार काम दिया जा रहा है।
जिससे बाध्य होकर उनलोगों ने निर्माण कार्य ठप करा दिया है। स्थानीय प्रवासी मजदूरो ने ग्रिड निर्माण कार्य के संवेदक पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जो काम ग्रिड में करना है वह सभी कार्य उन लोग भी जानते हैं तथा यही कार्य वे लोग चेन्नई, गुजरात, महाराष्ट्र, उडीसा, गुजरात, आंध्रप्रदेश और गोवा जाकर भी करते हैं। आज जबकि घर में काम मौजूद है, बावजूद उनलोगों को काम नहीं दिया है। मजदूरों ने बताया कि यदि प्रबंधन चाहे तो उन सभी लोगों एक वर्ष तक इस ग्रिड में काम दिया जा सकता है। लेकिन ग्रिड निर्माण करा रही कम्पनी के कर्मचारी कमीशन लेकर बाहरी लोगों को काम दिला रहे हैं। वहीं स्थानीय मजदूरों को काम नहीं होने का बहाना बनाकर घर वापस भेज दिया जाता है।
लगभग चार घण्टे तक मजदूरों ने ग्रिड के अंदर प्रबन्धन के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। लगभग 11 बजे ग्रिड पहुंचे साइड इंचार्ज रमेश कुमार रत्न की ओर से आवश्यकता और दक्षता के अनुसार स्थानीय मजदूरों को काम में प्राथमिकता देने के आश्वासन के बाद मजदूरों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। तत्पश्चात ग्रिड निर्माण का शेष बचा हुआ कार्य पुनः शुरू हो सका। मौके पर अजित चन्द्रवँशी, उमाशंकर यादव, ब्रजेश यादव, प्रभु चौधरी, जितेंद्र पटेल, आनंद पाल, अनिल चौधरी, बिहारी गुप्ता, सतार बैठा, कमलेश मेहता, दिलीप मेहता, शहजाद बैठा, परदेशी राम सहित लगभग डेढ़ सौ स्थानीय प्रवासी मजदूर मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play