गोदरमाना : झारखंड छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित रंका प्रखंड के गोदर माना में कोरोना काल में बनाए गए अस्थाई चेक पोस्ट पर गढ़वा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक एवं पुलिस अधीक्षक सुरेश राव खोतरे के द्वारा एंट्री पंजी की जांच की गई, जिसमें व्याप्त खामियों को दूर करने का निर्देश दिया तथा अन्य प्रदेशों से गढ़वा जिले में प्रवेश करने वाले लोगों को होम कोरेंटिन का मुहर, सभी व्यक्तियों का थर्मल स्क्रीनिंग करके, एवं ई पास रहने पर ही आने दिया जाए।
गढ़वा जिला के अंतर्गत किसी भी गांव या शहर में जाने वाले व्यक्तियों का पूर्ण डाटा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया जिससे कि बाहर से आए हुए लोगों का संपूर्ण जानकारी उच्चाधिकारियों के पास सुरक्षित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नियुक्त किए गए स्वास्थ्य कर्मी को सख्त हिदायत दिया गया की झारखंड में प्रवेश करने वाले लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग कर के ही प्रवेश करने दिया जाए इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
चेक पोस्ट पर पैदल गुजर रहे बिना मास्क लगाए लोगों के बीच में मास्क का वितरण किया। एवं जाते जाते उन लोगों के द्वारा सर्वोदय उच्च विद्यालय गोदरमाना के कंपाउंड में की गई अवैध अतिक्रमण को हटवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी रंका को दिए।
मौके पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के अलावे रंका अनुमंडल के एसडीओ संजय कुमार पांडे, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर हरि किशोर मंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, सीओ निशांत अंबर, एसआई विक्रमा गिरी के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।