कांडी : कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरकोनी पंचायत के कर्मा टोला में एक 50 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला के परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए सोमवार की दोपहर 3 बजे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल मंझिआंव ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उक्त महिला के गांव के लोगों ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी अन्य लोगों के कहने पर उसके परिजन मृत महिला के शव को झाड़ फूंक कराने वाले के पास जयनगरा लाने की तैयारी कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर के पास लगे मक्की के खेत में आर पर घूमने निकली थी उसी दौरान महिला को सांप ने काट लिया। उक्त महिला ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को किसी जंतु के काटने की बात कही।
जहां उसके परिवार वालों ने आनन-फानन में अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि उक्त महिला नौहटा थाना क्षेत्र के बभनी गांव की रहने वाली थी ,वह अपने मायके सरकोनी पंचायत के कर्मा टोला में अपने पति महेश्वर महतो के साथ तकरीबन 20 वर्षों से रह रही थी। उक्त महिला मथुरा महतो की पुत्री 50 वर्षीय प्रेमी देवी के रूप में बताई जा रही है।