whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057561 readers visited
Loading...

Advertisement

मझिआंव में बगैर मास्क लगाए दुकानदारी कर रहे लोगों को डीसी ने फटकारा

location_on मझिआंव access_time 10-Aug-20, 07:29 PM visibility 672
Share



मझिआंव में बगैर मास्क लगाए दुकानदारी कर रहे लोगों को डीसी ने फटकारा
मझिआंव बाजार में मास्क नही पहनने वाले दुकानदारों को डांटते डीसी व एसडीओ


मझिआंव check_circle
संवाददाता



मझिआंव : गढ़वा जिला के उपायुक्त राजेश कुमार पाठक एवं अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने कोविड 19के मद्देनजर सोमवार को मझिआंव बाजार एवं रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में बिना मास्क एवं बिना सोसल डिस्टेसिंग के आये लोगों को डीसी एवं एसडीओ ने कड़ी फटकार लगायी, और बिना मास्क पहने महिलाओं एवं पुरुषों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान बिना मास्क लगाये दुकानदारों को भी फटकार लगाई। साथ ही बाजार समिति मोड़ पर पीपल वृक्ष के नीचे सड़क पर बने दो कपड़ा दुकान एवं मिठाई दुकान को तत्काल हटाने का निर्देश थाना प्रभारी सुधांशु कुमार को दिया। इसी बीच पदाधिकारियों ने बाजार समिति का भी निरीक्षण किया और बाजार समिति में लगे गंदगी एवं कचरे के अंबार एवं दुर्गंध पर नगर पालिका कर्मियों एवं सिटी मैनेजर को तत्काल तलब किया।
Advertisement
साथ ही लोगों की शिकायत पर सब्जी दुकान के बगल में खुले मिट दुकान को तत्काल बन्द करने का निर्देश दिया। इस दौरान दोनों सिटी मैनेजर के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई और बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले सिटी मैनेजर अनिल उरांव से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसी बीच डीसी ने निर्माणाधीन रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया और नये हॉस्पिटल को 30 नवम्बर तक पूरा करने का निर्देश दिया तथा अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए बिना मास्क के आयी कई सहिया साथी को कहा कि अगर आप लोग ही इस तरह रहेंगी तो दूसरे को क्या शिक्षा देंगी? यह कहते हुए उन्हें मास्क दिया। अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डीसी द्वारा नगर पालिका के कार्यपालक पदाधिकारी के नही रहने एवं क्षेत्र में ब्याप्त अनियमितता के बारे में बीडीओ अमरेंन डांग से पूछताछ की गई इसपर बीडीओ द्वारा यह कहे जाने पर कि सर यह नगर पालिका क्षेत्र में पड़ता है, इसपर डीसी ने नगर पालिका क्षेत्र की विधि व्यवस्था की भी देख रेख करने का निर्देश बीडीओ को दिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play