मेराल : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 45 वां जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को मेराल प्रखंड परिसर में बीडीओ गौतम कुमार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं द्वारा फलदार पौधा लगाया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री सोरेन के जन्मदिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया। मेराल प्रखंड के झामुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचा बीडीओ गौतम कुमार से प्रखंड परिसर में फलदार पौधा लगाने की आग्रह की। बीडीओ श्री गौतम ने उपस्थित लोगों के साथ आम के पौधे को प्रखंड परिसर में लगाया तथा अन्य लोगों को भी कम से कम एक एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर कामेश्वर सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि अतहर अली, अर्जुन महतो, सुरेंद्र गोस्वामी, मजमुद्दीन अंसारी, पंकज जैसवाल, इत्यादि उपस्थित थे।