whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28196479 readers visited
Loading...

Advertisement

महिला की संदिग्धावस्था में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

location_on मेराल access_time 10-Aug-20, 11:15 AM visibility 661
Share



महिला की संदिग्धावस्था में मौत, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव में शमसीद अंसारी की पत्नी अफसाना खातून 21 वर्ष की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के ससुराल वाले बीमारी के कारण मौत होने की बात कह रहे हैं जबकि उसके मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि अफसाना की दहेज के लिए हत्या कर दी गई है। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतका के पिता सदर थाना क्षेत्र के टेढ़ी हरैया गांव निवासी मोहीउद्दीन अंसारी ने मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें अफसाना खातून के पति शमसीद अंसारी, ससुर मोहम्मद हुसैन, सास व दो ननद को नामजद किया गया है। जानकारी के अनुसार अफसाना खातून की शादी वर्ष 2018 में शमसीद अंसारी के साथ हुई थी।
Advertisement
मोहीउद्दीन अंसारी के अनुसार शादी में एक लाख 10 हजार रुपये नगद तथा एक मोटरसाइकिल बतौर दिया था। शादी के एक माह बाद अफसाना को उसके ससुराल वाले तीन लाख रुपये मायके से मांग कर लाने का दबाव देने लगे। इस क्रम में अफसाना के साथ ससुराल में मारपीट भी की जाने लगी। इसे लेकर मोहीउद्दीन अंसारी ने अपने दामाद व उसके परिवार वालों को समझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन अफसाना खातून को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। बताया गया कि विगत पांच दिन पहले अफसाना की पिटाई की गई थी, जिसमें उसके आंख में चोट लगी थी। यह बात उसने अपनी मां को मोबाइल पर बताते हुए इलाज कराने के लिए पैसा लेकर बुलाया था। शनिवार को ससुरालवालों ने मोहीउद्दीन अंसारी को फोन पर जानकारी दी थी कि अफसाना को बीमार हालत में शहर के एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
Advertisement
जब मोहीउद्दीन व उसके परिजन वहां पहुंचे तो अफसाना गंभीर हालत में थी। चिकित्सक द्वारा रेफर किए जाने पर निजी एंबुलेंस से रांची ले जाया जा रहा था। इस दौरान गढ़वा शहर के टंडवा में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके ससुराल वाले आनन फानन में उसी एंबुलेंस से शव को लेकर गोबरदाहा चले गए। तब मृतका के पिता ने मेराल थाना में पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने गोबरदाहा गांव में पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई है। पुलिस मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play