भंडरिया (गढ़वा) : सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई हुए घायल। जानकारी के अनुसार भंडरिया गोदरमाना मुख्य मार्ग स्थित जेनेवा गांव के समीप अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में मोटरसाइकिल सवार पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के मोड़वा गांव निवासी चंदन पाल व आलोक पाल शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए घायलों को सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। उक्त घायलों ने बताया कि हम दोनों भाई अपने बहन के यहां छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के डूमरसोता गांव जा रहे थे। इसी बीच गोदरमाना की ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक धक्का मार कर भाग गया।
इसकी सूचना मिलने पर भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच घटना की जानकारी ली।
Advertisement
वहीं अज्ञात ट्रक को पकड़ने के लिए भंडरिया पुलिस छापे मारी कर रही है।