कांडी : कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पतहरिया पंचायत के सड़की गांव निवासी अवध पाल के 10 वर्षीय पुत्र निरंजन पाल बिजली से घायल हो गया। निरंजन कांडी सोनभद्र आदर्श इंटर कालेज के पास पेड़ पर चढ़ा हुआ था इसी क्रम में अचानक 11 हजार बोल्ट के बिजली के तार की चपेट में आ गया। जिस कारण से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। निरंजन का हाथ व पैर बुरी तरह से जल गया है। घायल किशोर को आनन- फानन में घर के लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल मंझिआव ले गए जहां उसे डॉक्टरों ने तुरंत गढ़वा के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार की शाम की है।