whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158484 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गुदड़ी के लालों ने किया कमाल, 8वीं बोर्ड की परीक्षा में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-20, 10:20 PM visibility 678
Share



						गुदड़ी के लालों ने किया कमाल, 8वीं बोर्ड की परीक्षा में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
स्कुल के बच्चों की विभिन्न गतिविधियां


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा: झारखंड अधिविध परिषद जैक रांची द्वारा जारी आठवीं बोर्ड की परीक्षा में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष इस विद्यालय से कुल 38 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन आठवीं बोर्ड की परीक्षा के लिए हुआ था, जिसमें 37 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए। जबकि एक छात्रा परीक्षा से अनुपस्थित रही। कुल 37 छात्रों में से 22 छात्रों ने A+ 13 छात्रों ने A एक छात्रा ने B तथा एक छात्रा ने D ग्रेट प्राप्त किया। इस प्रकार झुरा के 37 छात्र छात्रा जो परीक्षा में शामिल हुए थे उनमें से 36 छात्रों ने सफलता अर्जित की। छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना दत्त शिक्षक श्री बैद्यनाथ उपाध्याय राम विनय तिवारी एवं रीना तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों की कड़ी मेहनत का फल है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी विद्यालय शत-प्रतिशत परिणाम दे, इसके लिए शिक्षक एवं छात्र अभिभावकों के साथ मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे।
Advertisement
4 शिक्षक मिलकर गढ़ते हैं 200 से अधिक बच्चों का भविष्य राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालयझूरा में सरकारी शिक्षकों का कुल 3 पद एवं पारा शिक्षकों का 2 पद हैं, जिनमें से वर्तमान समय में दो सरकारी शिक्षक एवं दो पारा शिक्षक ही कार्यरत हैं। विद्यालय में बच्चों की संख्या 200 से अधिक है। जबकि 4 शिक्षा के यहां कार्यरत 4 शिक्षक ही मिलकर 200 से अधिक बच्चों के भविष्य का निर्माण करने में जुटे हुए हैं। यह शिक्षकों का अथक परिश्रम एवं लगन का ही परिणाम है कि यहां के छात्र लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राथमिक से उत्क्रमित मध्य विद्यालय तो बना झुरा का विद्यालय लेकिन पद सृजित नहीं होने के कारण उच्च वर्ग के लिए नहीं मिले हैं शिक्षक झूरा विद्यालय को उत्क्रमित मध्य विद्यालय का दर्जा मिले 15 वर्ष से अधिक हो गए, लेकिन सरकार द्वारा पद सृजित नहीं होने के कारण यहां प्राथमिक विद्यालय के कार्यरत शिक्षक ही उच्च वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे छात्रों को काफी कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।
Advertisement
क्योंकि शिक्षकों की कम संख्या एवं छात्रों के अधिक संख्या होने के कारण छात्रों का उचित मार्गदर्शन मिलने में काफी कठिनाई होती है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री राम बिंद ने सरकार से जल्द से जल्द विद्यालय में शिक्षकों का पद सृजित करने की मांग करते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play