गढ़वा : प्रधानमंत्री मोदी जी की आह्वान पर आठ अगस्त से पंद्रह अगस्त तक चलाए जा रहे गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत रविवार को मेराल प्रखंड के ओखर गाड़ा पश्चिमी पंचायत में प्रखंड को-ऑर्डिनेटर नौशाद खान के नेतृत्व में शब्बा एस एच जी समूह के महिला एवं जल सहिया द्वारा गली मोहल्लों में अभियान चलाकर सिंगल यूज प्लास्टिक को जमा किया और प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में रैली के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। समूह के महिलाओं द्वारा प्लास्टिक के बने थैले को यूज नहीं करने का शपथ लिया गया।