भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना पुलिस ने रविवार को अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कैलान के मंगरदह जंगल मे भारी पैमाने पर चलाये जा रहे अवैध देसी शराब भठी को ध्वस्त कर दिया। जहां सात ड्रम देसी जावा लुढ़काते हुए 40 लीटर लिक्विड, शराब बनाने के उपकरण व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।
गिरफ्तार लोगों में चटनियां गांव निवासी सतेंद्र कुमार यादव व प्रवेश यादव के नाम शामिल है। जबकि भठी संचालक फरार बताया जा रहा है ।भवनाथपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंगरदह जंगल मे सुदुर्वतरती जगह पर भारी पैमाने पर शराब भठी चल रही है। जिससे बना शराब भवनाथपुर, कांडी व मझिआंव क्षेत्र के इलाके में सप्लाई की जा रही है।
सूचना के आलोक में थाना के संजय बेदिया, एएस आई अनुज सिंह व पुलिस के जवान उक्त सुदूरवर्ती जंगल मे एक दर्जन बाइक से छापेमारी में निकले व आरोपियों को गिरफ्तारी के साथ भठी को ध्वस्त करने में कामयाब रहे।