गढ़वा : गढ़वा में आज 3 कोरोना संक्रमित मिले। 30 ठीक होकर वापस घर लौट गए हैं| इसी के साथ गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 580 हो गई है । 432 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं । अभी भी 144 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है ।