whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26473594
Loading...


24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (06-जून-2020)

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-20, 07:59 PM visibility 670
Share



																																				24 घंटो की खबर एक नजर में देखिए और पढ़िए भी यहां, आज की रात नूतन टीवी के साथ कार्यक्रम फटाफट अंदाज में (06-जून-2020)
गढ़वा जिले की सभी खबरें फटाफट अंदाज में


नूतन टीवी check_circle
संपादकीय टीम



गढ़वा के करके में छह माह से जलमीनार खराब, नही है कोई सुधि लेने वाले गढ़वा। गढवा प्रखंड के करके गांव में 6 माह से जलमीनार खराब है। इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार द्वारा गुणवत्तापूर्ण काम नही किया गया जिससे इस जलमीनार का लाभ गांव वालों को नही मिल रहा है और विगत करीब 6 माह से यह खराब पड़ा हुआ है।
Cam-Scanner-06-06-2020-17-23-19-1 सड़क दुघर्टना में सगमा के एक युवक का कोन में मौत दुसरा घायल सगमा (गढ़वा)। धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा निवासी कुलदीप राम की मौत शुक्रवार की शाम कोन विंढमगंज मुख्य मार्ग के रोरवा पंडा नदी पुल के पास बोलेरो एवं बाइक की टकर में हो गई।
इस दुर्घटना में सुनिल भुईयां पिता सुखदेव भुईयां स्थाई रूप से घायल है। जानकारी अनुसार कुलदीप व सुनिल उतर प्रदेश के ओबरा में सरिया सेन्ट्रिग काम के मजदुरी का भुगतान संबंध में अपने घर लौट रहे थे।
34b22cbf-920b-4134-9e86-2cf7a66dd4d6 भारत ज्ञान विज्ञान समिति ने किया पौधरोपण बंशीधर नगर (गढ़वा)। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्यो ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मर्चवार के परिसर में पौधारोपण किया। मौके पर समिति के प्रखण्ड सचिव अशोक चंद्रवंशी ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषित होने मानव जीवन पर इसका असर पड़ रहा है। इस अवसर पर विवेक कुमार ठाकुर, धनन्जय कुमार, भानु कुमार, शिक्षक सत्येन्द्र कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।

IMG-20200606-WA0030 भाजपा नेता ने कपड़ा, आभूषण व जूते की दुकानें खुलवाने की सीएम से की मांग बंशीधर नगर (गढ़वा)। भाजपा नेता सिधेश्वर लाल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कपड़ा, आभूषण व जूते की दुकान खोलने के आदेश देने तथा छोटे दुकानदारों, टेम्पो व रिक्शा चालकों, कुली व दिहाड़ी मजदूरों के परिवार को दस हजार रुपये सहायता राशि देने की मांग किया है। उन्होंने कहा है कि शादी ब्याह का होने से कपड़ा, आभूषण व जूते की दुकानें बंद रहने के कारण लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
IMG-20200606-WA0029 आठवी बोर्ड में उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा बच्चों का बेहतर प्रदर्शन गढ़वा।
जैक की आठवीं बोर्ड की परीक्षा में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय झुरा के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय से 38 छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें 37 परीक्षा में शामिल हुए जबकि एक छात्रा परीक्षा से अनुपस्थित रही थीं। प्रधानाध्यापिका रीना दत्त, शिक्षक बैद्यनाथ उपाध्याय, राम विनय तिवारी ने बधाई देते हुए बच्चों की कड़ी मेहनत का फल बताया है।
IMG-20200606-WA0069 कोरोना मामले में गांव का नाम गलत आने से ग्रामीणो ने जताया विरोध बंशीधर नगर (गढ़वा)। शुक्रवार की शाम कोरोना पॉजिटिव मामले बंशीधर नगर अनुमंडल के अर्न्तगत गांव का गलत प्रिन्ट आने से ग्रामीणो ने विरोध जताया है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर एनके रजक ने कहा कि ऊपर से मिस्टेक हो गया था। बरडीहा गांव नहीं बल्कि बारोडिह गांव का मरीज है। गांव के लोगों को चिंतित होना लाजमी है। सभी लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क का प्रयोग करें। मौके पर मुखिया मुस्ताक अहमद शेख, कलाम अंसारी, वकील अहमद आदि मौजुद थे।
20200606-191133 विश्व पर्यावरण दिवस पर लियो क्लब ऑफ ज्ञान गंगा ने किया पौधरोपण गढ़वा। विश्व पर्यावरण दिवस पर लियो क्लब ऑफ ज्ञान गंगा द्वारा मदर टेरेसा स्कूल में पौधरोपण किया गया गया। मौके पर लगाये गये पौधां को बचाने का शपथ लिया गया। इस अवसर पर लियो अदिति रानी, गौरव केशरी, उमंग पीयूष आदि उपस्थित थे।

IMG-20200606-WA0062 खून की कमी से जूझ रहे मरीज को किया गया रक्तदान मझिआंव (गढ़वा)। बी नेगेटिव खून की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में भर्ती टंड़वा निवासी संजय माली की जान समाजसेवी राजेश जायसवाल ने रक्तदान कर बचायी। साथ ही फादर फ्रेदिक गिद्ध ने भी 1 यूनिट रक्त दान दिया। इस मौके पर परिजन सूर्य देव माली, दुर्गेश माली, संतोष माली आदि उपस्थित थे।
Cam-Scanner-06-06-2020-19-51-59-1 मझिआंव में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान मझिआंव (गढ़वा)। मझिआंव में वाहनां का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस व वाहन संबंधित अन्य कागजात कि सत्यापन की गई। साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस एवं संबंधित कागजातों को साथ रखने का निर्देश दिया गया।
एसआई द्वारिका मांझी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाई जा रही चेकिंग अभियान।
IMG-20200606-WA0059 प्रवासी मजदुरों को उपलब्ध कराया गया खाद्यान्न मझिआंव (गढ़वा)। भाजपा नेता डॉक्टर ईश्वर सागर चंद्रवंशी की मौजूदगी में शनिवार को प्रवासी मजदूरों को खाद्यान्न वितरण किया गया। मौके पर डा. चंद्रवंशी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों का आर्थिक स्थिति बिल्कुल चरमरा गई है। उन्होने सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने की भी बात कही। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, अंचलाधिकारी राकेश सहाय व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
IMG-20200606-WA0058 तस्करी के लिए ले जा रहे मवेशियों को पुलिस ने किया जब्त मझिआंव (गढ़वा)।
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाई जा रही रात्रि गश्ती के दौरान बीती रात्रि डेढ़ दर्जन से अधिक मवेशी पुलिस के हत्थे चढ़ा। पशु तस्कर एक झुंड मवेशियों को मुख्य पथ होते हुए ले जा रहे थे। इसी दौरान गश्ती पर निकले एस आई शिवलाल गुप्ता के नेतृत्व में बुढ़ीखांड़ गांव के समीप सभी पशुओं को जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि न्यायालय से आदेश प्राप्त होते ही आगे की करवाई की जाएगी।
IMG-20200606-WA0057 हेमंत सरकार ने दी जलमीनार निर्माण की स्वीकृति, नपं अध्यक्ष ने जताया आभार बंशीधर नगर (गढ़वा)। सीएम हेमंत सोरेन ने श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र में उच्च क्षमता के जलमीनार निर्माण की स्वीकृति दी है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी ने बताया कि उन्होने सीएम हेमंत सोरेन एवं पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को पत्र लिखकर नगर पंचायत क्षेत्र में उच्च क्षमता के जलमीनार का निर्माण कराने का अनुरोध किया था।
जलमीनार के निर्माण से क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी। इसके लिए उन्होने आभार भी जताया।
IMG-20200606-WA0056 एसआईएस ने चलाया दो दिवसीए भर्ती अभियान कांडी (गढ़वा)। प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थ में शनिवार को एसआईएस सिक्युरिटी एन्ड इंटेलीजेंस सर्विसेज के तत्वाधान में दो दिवसीय भर्ती अभियान प्रारम्भ हुआ। पहले दिन 16 सुरक्षा जवान की भर्ती की गयी। कंपनी के भर्ती पदाधिकारी सोभित सिंह व अनुपम सिंह ने बताया कि यह भर्ती अभियान पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। जवानों को 12 से 15 हजार वेतन मिलेगा।
IMG-20200606-WA0054 कोरोना वायरस से बचाव के लिए भवनाथपुर पुलिस ने चलाया प्रचार अभियान भवनाथपुर (गढ़वा)।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए भवनाथपुर पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने को लेकर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंश का पालन करने, मास्क लगाने की हिदायत दी गयी। कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। बेवजह सड़क पर नहीं घूमें और घर में रहकर खुद को तथा अपने परिवार व समाज को सुरक्षित रखें।
IMG-20200606-WA0053 उपायुक्त की अध्यक्षता में मनरेगा की बैठक संपन्न प्रवासी श्रमिकों को जीविकोपार्जन उपलब्ध कराना उददेश्य गढ़वा। उपायुक्त हर्ष मंगला की अध्यक्षता में मनरेगा के तीन योजना की समीक्षा की गई। इसमें बिरसा हरित ग्राम योजना, निलंबर पीतांबर जल समृद्धि योजना, वीर शहीद पोटो, हो खेल विकास योजना पर चर्चा बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए प्रवासी श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं में लगाकर उनके लिए जीविकोपार्जन का साधन तैयार करना है।
बैठक में उप विकास आयुक्त, निदेशक डीआरडीए, विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
c2995681-f70c-48a8-8f26-3ab5d82a29dc बच्चों को वापस पाने के लिए भटक रहा है दंपति गढ़वा। गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर अर्न्तगत पिछले ढाई माह से एक दंपती अपने बच्चों को वापस हासिल करने के लिए भटक रहा है। मामला सीडब्ल्यूसी के पास पहुंच गया है। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन ने एसडीपीओ को निर्देश दिया है कि वे तत्काल दोनों बच्चों को रेस्क्यू कर उनके समक्ष प्रस्तुत करें। श्रीबंशीधर नगर पुलिस ने बच्चों को रेस्क्यू करने की कारवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, इस दंपती और इनकी तीसरी संतान ने श्रीबंशीधर नगर के प्रखंड कार्यालय में शरण ले रखी है।
ये लोग मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र में एक वक्त का भोजन करके गुजारा कर रहे हैं।
20200606-202037 मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर बाजार निवासी राजन कुमार मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। चिकित्सको के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
IMG-20200606-WA0047 आग लगाकर किशोरी ने किया आत्महत्या भवनाथपुर (गढ़वा)। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के टाउनशिप झोपड़ पटट्ी निवासी गणेश लाल की नाबालिक 16 वर्षीय पुत्री किरण कुमारी शनिवार की शाम आग लगा कर आत्महत्या कर ली।
घटना के बारे में बताया गया कि परिवार के सदस्य घर के बाहर बैठे थे। तभी लोंगो ने घर से आग निकलते देखा। शोर मचाने पर परिजन दौड़े जहां किरण बुरी तरह जल गई थी। भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की मानसिक रुप से विक्षिप्त थी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play