whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28169223 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही मझिआंव मे खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान

location_on मझिआंव access_time 08-Aug-20, 08:39 PM visibility 678
Share



						सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही मझिआंव मे खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान


सरिता देवी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : मझीआंव क्षेत्र ही नहीं बल्कि गढ़वा जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस बीमारी तेजी से फैल रही है। इससे बचाव हेतु शनिवार को प्रखंड के सभागार में स्थानीय व्यवसायियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमरेन डांग ने बैठक किया। बैठक के दौरान प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद सभी व्यवसायियों से उनकी राय बारी-बारी से जानी। इसके पश्चात सर्वसम्मति से व्यवसायियों ने अपनी अपनी दुकान स्वेच्छा से सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक खोलने का निर्णय लिया। और साथ ही दिन रविवार को दवा दुकान .फल दुकान एवं सब्जी मंडी को छोड़कर सभी दुकाने बंद करने का निर्णय लिया गया। इस पर प्रशासनिक अधिकारियों ने सहमति जताते हुए बताया कि दुकानदार हो या ग्राहक सोशल डिस्टेंस का पालन करेंगे और मास का उपयोग करेंगे अन्यथा पकड़े जाने पर दंड के भागी बनेंगे।
Advertisement
वहीं दूसरी ओर चालक के द्वारा यात्रियों से ज्यादा राशि वसूले जाने को लेकर मामला बैठक में आया। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रखंड के प्रशासनिक अधिकारियों ने टेंपो चालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मनमानी कतई नहीं चलने दी जाएगी। और साथ ही इस महामारी को लेकर निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं ढोने की चेतावनी दी गई और साथ ही टेंपो चालक हो या यात्री सभी को मास पहनना अनिवार्य है। अंत में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन नहीं किया गया तो प्रशासन वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए सख्ती से निपटेगी और प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी सुधांशु कुमार ने कहा कि वायरस महामारी तेजी से फैल रही है।
Advertisement
निपटने के लिए प्रशासन और आम जनता की सहभागिता जरूरी है। तभी हम सब मिलकर कोरोना वायरस महामारी से लड़ पाएंगे और जीत पाएंगे। मौके पर थाना प्रभारी सुधांशु कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कमलापुरी, बलराम मेहता, अजय जायसवाल, एसएन त्रिपाठी, राहुल कमलापुरी, उमाशंकर कमलापुरी, नागेंद्र सिंह, पप्पू कुमार, संजय प्रसाद कमलापुरी, पवन कुमार गुप्ता, ककू जायसवाल, मनु जायसवाल समेत कई व्यवसाई मौजूद थे जबकि बैठक की संचालन अशोक कमलापुरी ने किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play