whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168599 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जिले में साढे़ 13 लाख लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी

location_on गढ़वा access_time 08-Aug-20, 07:46 PM visibility 681
Share



						जिले में साढे़ 13 लाख लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी


संजय यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले में दस अगस्त से चलाने वाले मास ड्रग एडमिनिट्रेशन कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है । उक्त कार्यक्रम के तहत फालेरिया से बचाव के लिए जिले के 13 लाख 49 हजार 205 लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी। उक्त जानकारी सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने शनिवार को अपने कार्यालय के सभागार में प्रेसवार्ता कर दी । उन्होंने बताया कि फालेरिया जानलेवा बीमारी नहीं है पर एक गंभीर बीमारी जरूर है। लोगों को उससे बचाव के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत दस अगस्त से 20 अगस्त तक डीईसी और अल्वेंडाजॉल की दवा खिलायी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार 13 लाख 49 हजार 205 लोगों को डीईसी और अल्वेंडाजॉल की दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Advertisement
उसके लिए 1341 बूथ बनाए गए है और उक्त सभी बूथ पर दवा खिलाने के लिए 3512 दवा प्रशसक और 320 सुपरवाईजर की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया इस अभियान के लिए 13 लाख 49 हजार 205 अल्बेंडाजॉल और 33 लाख 73 हजार 11 डीईसी की दवा उपलब्ध कराई गई है। सीएस ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए सभी तरह की तैयारी करते हुए दो दिन बूथ पर और बाकी के आठ दिन घर - घर जाकर दवा खिलायी जाएगी। डीपीएम प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान में शून्य से एक वर्ष के बच्चे , गर्भवती महिला , गंभीर मरीज को इस अभियान में दवा नहीं खिलाया जाएगा । वहीं एक से दो वर्ष के बच्चों को सिर्फ अल्बेंडाजॉल की आधी गोली ही खिलायी जाएगी। वहीं दो से पांच वर्ष के बच्चों को अल्वेंडाजॉल और डीईसी की एक गोली खिलायी जाएगी ।
Advertisement
वहीं छह से 14 वर्ष के बच्चों को डीईसी की दो गोली और अल्बेंडाजॉल की एक गोली , 15 से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली और अल्वेंडाजॉल की एक गोली खिलाना है । प्रेसवार्ता में महामारी नियंत्रक डॉ संतोष मिश्रा , मलेरिया सलाहकार अरविन्द द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play