भंडरिया : भंडरिया प्रखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल जाने के बाद प्रभावित क्षेत्र को रेड जोन घोषित करते हुए सील किए जाने की तैयारी की जा रही है।
बीडीओ सलमान मुंडारी ने कहा कि जिन गांव और टोले के मैं कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उस गांव और टोले कि नगरी नक़्शा बनाई जा रही है। इन गांव और टोले को सील किया जाएगा। कौन-कौन टोला और घर प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जाएगा, इसकी सर्वे की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी प्रखंड के रहने वाले कई पुलिस विभाग के कर्मी हैं। उनके गांव के घर आसपास रेड जोन घोषित कर सील किया जाएगा। स्वस्थ विभाग की भी कुछ कर्मी इसी प्रखंड के हैं उनके घर और आसपास रेड जोन घोषित करते हुए सील कर दिया जाएगा।
वहां किसी के आने जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
सभी नौ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की इलाज भंडरिया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित कोविड हेल्थ सेंटर में की जा रही है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों और उनसे संपर्क किए गए लोगों की जानकारी एकत्रित कर क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। उनकी कोरोना जांच के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजी जाएगी।
भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय कुमार रजक ने कहा कि गढ़वा स्थित कोविड अस्पताल में बेड की कमी हो जाने के कारण इन सभी मरीजों को भंडरिया के ही अस्थाई रूप से स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती का इलाज किया जा रहा है।
अभी तक सभी मरीजों की हालत ठीक है मरीजों के देखने से नहीं लगता कि कोरोना के मरीज हैं। जांच में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ जाने के कारण इन्हें भर्ती कर इलाज की जा रही है।