whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28163943 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ईमेल के माध्यम से कर्मचारी करेंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग

location_on गढ़वा access_time 07-Aug-20, 08:43 PM visibility 677
Share



ईमेल के माध्यम से कर्मचारी करेंगे पुरानी पेंशन बहाली की मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कोरोना महामारी के कारण बदली हुई परिस्थितियों में कर्मचारियों ने अपने आंदोलन के तरीकों को भी बदला हेमन्त सोरेन ने चुनाव के समय पुरानी पेंशन बहाली का घोषणा किया था अब कर्मचारी उनसे उनका घोषणापत्र लागू करने की मांग कर रहे हैं गढ़वा : नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम, झारखंड के बैनर तले क्रमिक आंदोलन करते हुए कर्मचारियों ने 8 अगस्त को मेल टू सीएम अभियान की घोषणा की है जिसके तहत राज्य के सभी कर्मचारी ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर उनसे चुनाव में किए गए वादे को पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करेंगे। इस संदर्भ में प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि वर्ष 2004 के उपरांत सरकारी सेवा में आने वाले कर्मचारी पिछले कई वर्षों से नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
Advertisement
गत विधानसभा चुनाव के समय भी इसे राजनैतिक दलों ने बड़ा मुद्दा बनाया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया था। वर्तमान परिस्थिति में जब हर कोई कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने घरों में कैद हैं तो वहीं सरकारी कर्मचारी, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, बिजली कर्मी सभी अपनी जान को दांव पर लगाकर इस महामारी से लड़ने में माननीय मुख्यमंत्री जी का पूरे हृदय से साथ दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार का भी यह दायित्व बनता है कि वह अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करे, इससे कर्मचारियों में सरकार के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा।
Advertisement
साथ ही वर्तमान वित्तीय परिस्थिति में सरकार को भी कर्मचारियों के एनपीएस खाते में दिए जाने वाले उनके वेतन का 10% राशि का भी बचत होगा जिससे सरकार को इस महामारी के समय वित्तीय संकट से उबरने में मदद मिलेगी। मेल टू सीएम कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एनएमओपीएस के प्रांतीय सोशल मीडिया प्रभारी, राकेश कुमार ने कहा कि कल हजारों की संख्या में कर्मचारी, माननीय मुख्यमंत्री जी को मेल के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगे उम्मीद है कि माननीय मुख्यमंत्री इस विषय पर त्वरित कार्रवाई करें। यह जानकारी संगठन के प्रांतीय मिडिया प्रभारी, डाॅ0 शिवानंद काशी ने दी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play