गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र तिलदाग गांव निवासी अकबर अंसारी का पुत्र शिरकत अंसारी 19 वर्ष की मौत कीटनाशक दवा खाने से हो गई।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शिरकत अंसारी का तबियत पिछले 15 दिन से खराब चल रहा था। वह बाहर में रहकर काम करता था। घर में किसी भी तरह के किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था। व कीटनाशक दवा क्यों खाया इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जब उसकी तबीयत भी तो परिजन के द्वारा उसे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर घटना की सूचना की जानकारी मिलने पर मुखिया पति संजय चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचकर सव को अंत परीक्षण कराकर शव को घर भेजने की व्यवस्था किया।