केतार :
अंचलाधिकारी मेघन महतो के सेवानिवृत्त होने पर केतार प्रखंड कार्यालय कक्ष में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ,प्रमुख चंद्रावंती देवी, मुखिया मूंगा साह, श्यामसुन्दर बैठा, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,अंचल कर्मी एवं प्रखंड कर्मी शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी मेघन महतो ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवामुक्त एक स्वत प्रक्रिया होती है। सभी को एक दिन सेवामुक्त होना है। लेकिन सेवानिवृति का वो क्षण तब सुखद होता है, जब बेदाग सेवा निवृति होने का अवसर प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि मै कभी भी तनाव से काम नहीं किया।
हर विकट परिस्थिति का सामना करते हुए काम को निरंतर करते गए और उन्हें सफलता भी मिलती गई। वे कभी भी अपने पदाधिकारी और कर्मचारी काे सम्मान देते हुए कार्य को आगे बढ़ाते गए। उन्होंने विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मियों, पदाधिकारियों को सम्मान दिया।केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कहा की बिदाई शब्द ही ऐसा शब्द है जो सुनने से लोग भावुक हो जाते हैं। अंचल अधिकारी का कार्यकाल 19 महीना का रहा काफी सूज भुज के साथ इन्होंने मिटाने का काम किया। उन्होंने कहा की सेवानिवृत्त अंचलाधिकारी मेघन महतो के आगे उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माँ भगवती चतुर्भुजी से उनके स्वस्थ मंगल जीवन की कामना किया।बता दें कि अंचलाधिकारी मेघन महतो पहली बार पदस्थापित हुए थे जो 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हुए।