whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205753
Loading...


गरबांध में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 705 आवेदन पड़े

location_on बंशीधर नगर access_time 03-Nov-22, 06:15 PM visibility 670
Share



 गरबांध में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 705 आवेदन पड़े


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : गरबांध पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, मुखिया सिबिस्टियानी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, जिप सदस्य रानी बाला, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें जन वितरण प्रणाली से संबंधित 105, एलआर का 5, प्रधानमंत्री आवास योजना का 236, 15वें वित्त का 12, पेयजल का 6, ई-श्रम का 18, समाजिक सुरक्षा पेंशन का 53, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का 78, आजीविका का 124, केसीसी का 68 कुल 705 आवेदन ग्रामीणों से प्राप्त हुआ। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का 215, 15वें वित्त का 12, पेयजल काछी श्रम का अट्ठारह सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 38, सावित्रीबई फूले बालिका समृद्धि योजना का 61 व आजीविका का 105 आवेदन का ऑन द स्पॉट त्वरित निष्पादन किया गया।
प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि सरकार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर आई है। इसमें विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है। आप अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संबंधित स्टॉल पर दें। आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें आप अपनी समस्याओं का निपटारा करा लें। शिविर में आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। मौके पर सीडीपीओ रीना साहू, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना स्नेहा सिंह, बीपीएम धनंजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, बीपीओ राजदीप कुमार, इरफान अख्तर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play