मेराल : मेराल प्रखंड के बीडीओ के रूप में शुक्रवार को गौतम कुमार ने योगदान दिया। इसके पूर्व वे सरायकेला खरसावां प्रखंड में थे। उन्होंने पूर्व बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने प्रभार लिया।
मौके पर उन्होंने कहा कि कर्मियों के साथ लेकर एक टीम भावना से कार्य करते हुए मेराल प्रखंड में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास करूंगा। उन्होंने इस कार्य में जनप्रतिधि और आमलोगों की सहयोग की अपेक्षा की। जबकि पूर्व बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि 2 वर्षों से यहां रहने का मौका मिला। आने के बाद चुनाव कराना व फिर कोरोना महामारी में रात दिन प्रखंड में रहकर कार्य करना जितना विकास कार्य करने का मौका मिला हमने लगन के साथ किया।
इसके बाद झामुमो प्रखंड सचिव राजेश बैठा अपने पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ बीडीओ गौतम कुमार के चैंबर में शिष्टाचार मुलाकात की। वहीं मेराल मुखिया संघ के अध्यक्ष दुखन चौधरी भी शिष्टाचार मुलाकात की।
मौके पर झामुमो नेता पंकज जयसवाल, नवीन जयसवाल, जगजीवन राम, अशोक राम, रविंदर राम, रियाज अंसारी सहित प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।