रमकंडा: प्रखंड के मंगराही गांव निवासी बनारसी सिंह के आकस्मिक निधन पर झामुमो प्रखंड कमिटी ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने नगद राशि व 50 किलो चावल उपलब्ध कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मृतक काफी गरीब परिवार है। इसकी सूचना मिलते ही मंत्री सह विधायक मिथलेश ठाकुर के निर्देश पर उक्त परिवार को सहायता उपलब्ध कराया गया है।वही अन्य सरकारी लाभ से जोड़ा जायेगा। इस मौके पर उपमुखिया रमाकांत चंद्रवंशी, संजय प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे