कांडी :
लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर कांडी प्रखंड में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विगत 4 दिनों से चले आ रहे हैं छठ महापर्व का अनुष्ठान सोमवार के सुबह उदयीमान भगवान भास्कर के अर्घ्य के साथ ही छठ पूजा संपन्न हो गया।
उदीयमान भगवान भास्कर अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रतियों का निर्जला 36 घंटे के उपवास का पारण छठ पूजा का प्रसाद ग्रहण कर किया उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कांडी प्रखंड मे स्थित सतबहिनी सूर्य मंदिर तथा कांडी पोखरा पर ननिर्मानित हो रहे सूर्य मंदिर मे लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही सतबहिनी पर्यटन तीर्थ स्थल पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ रही वहीं भक्ति जागरण का भी प्रोग्राम किया गया है जहां छठ व्रतियों ने रातभर झूमे और भक्ति जागरण का आनंद उठाएं कांडी प्रखंड के लगभग सभी गांवो मे जैसे कांडी नैनाबार,सड़की, बरवाडीह,सुंडीपुर,लमारीकला,चटनियां शिवपुर खुटहेरिया रानाडीह,सोहगाड़ा, मंडरा,चेचरिया इत्यादि स्थानों पर सुबद 4 बजे से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।