गढ़वा : अज्ञात अपराधियों ने बाबुल सिंह को गोली मारकर घायल किया। घायल का इलाज गढवा सदर अस्पताल में चल रहा है।डॉक्टरों ने ख़तरा से बाहर बताया है। बाबुल सिंह को एक गोली हाथ मे लगी है। चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया है ।

गढ़वा पलामू में अपराधियों की मनोबल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि अपराधी एक बाद एक घटना को अंजाम देते जा रहे हैं। पिछले 1 महीने के रिकॉर्ड को देखें तो दो लोगों की हत्या कर दी गई। तीसरी घटना रेहला पलामू जिले में हुई है, जिसमें गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचांपा निवासी समाजसेवी सह ज्ञान निकेतन स्कूल संचालक बाबूलाल को अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस हाथ पर हाथ रखकर के देख रही है, लेकिन अपराधियों पर शिकंजा नही कसा जा रहा है।