गढ़वा :
जिला मुख्यालय गढ़वा के कल्याणपुर में स्थित स्थानीय विधायक और झारखंड के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का आवास इन दिनों छठ महोत्सव को लेकर गुलजार हैं यहां पर जहां आम लोगों के लिए छठ की सामग्री उपलब्ध कराई गई वही मंत्री मिथिलेश का पूरा परिवार भक्ति भाव से छठ त्यौहार तल्लीन दिखा।
@@2
जब से लोक आस्था के महापर्व छठ का महोत्सव नहाए खाए से शुरू हुआ है तभी से छठ त्यौहार को लेकर मंत्री का कल्याणपुर स्थित आवास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यहां पर जहां एक और मंत्री का पूरा परिवार छठ समारोह को लेकर सक्रिय है वही झामुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा भी छठ के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए छठ सामग्री के वितरण समेत छठ के मौके पर मंत्री के आवास पर पहुंचने वाले हजारों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराने से लेकर सभी कार्यक्रमों में काफी उत्साहित और सक्रिय हैं

खुद मंत्री भी इस समारोह को लेकर काफी सक्रिय दिखें यू तो प्रत्येक साल छठ के मौके पर यहां आकर्षण रहता है मगर कोरोना से कार्यक्रम पर ग्रहण लगा था उसके बाद इस बार विशेष रूप से मनाया जा रहा है।