बंशीधर नगर :
लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा के अवसर बंशीधर नगर थाना परिसर में स्टॉल लगाकर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने छठ व्रतधारियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने व्रत धारियों को शुभकामना देते हुए उनसे आशीर्वाद की भी कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था और पवित्रता का संगम है। इस त्यौहार में गरीब, अमीर सभी लोग भेदभाव को छोड़कर पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा आराधना करते हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि चार दिनों का यह पर्व 36 घंटों का निर्जला उपवास रख छठ व्रती छठ पर्व करती है। यह पर्व महान पर्व है। छठव्रतियों की सेवा करना पुण्य का काम है।
लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के लोगों से व्रत धारियों को हर संभव सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी नगर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मौके पर पुअनी कुमार विक्रम सिंह, चंद्रदेव कुमार, नीतीश सिंह, राहुल कुमार, अक्षय सिंह, आशुतोष सिन्हा,श्रीकांत पांडेय, मुंशी आशीर्वाद महतो, नितेश श्रीवास्तव, दया पासवान, सहित थाना के सभी पुलिस बल के जवान ने सामग्री वितरण करने में सहयोग किया।