बंशीधर नगर :
लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु भक्तों में काफी खुशी का माहौल है। इनमें बच्चों के साथ-साथ बड़े भी काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
इस दौरान छठ महापर्व के षष्ठी तिथि को श्रद्धालुओं ने आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में पुरुषो और महिलाओं ने गाजे बाजे के साथ बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट पहुंचने लगे है। नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर इलाके से महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ छठ से जुड़े गीत गाते हुए श्रद्धालुओं की टोली निकली। श्रद्धालुओं की टोली दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ छठ पर्व से जुड़े गीत गाते हुए निकलनी शुरू हुई। छोटे छोटे बच्चों ने छठ गीतों पर नाचते गाते हुए बंशीधर सूर्य मंदिर स्थित छठ घाट पहुंची।
पुरुष के साथ-साथ महिलाओं ने सिरों पर अर्घ्य के सामान से भरी टोकरियां रखी हुई थी। महिलाओं ने केलवा के पाट पर उगेलन सुरुजवा, तूं आन्हर रे बटोहिया ई दल सूरज बाबा के जाए...., कोपि-कोपि बोलेली छठ माता सुनुए सेवक लोग...ले ले अईह हो भईया गेहूं के मोटरिया..., कांचे ही बांसा के बहंगिया बहंगी लचकत जाए....एवं केरवा पे फरेला घवध से ओ पे सुगा मंडराय...जैसे गीतों को गाते हुए जा रहें थे। इस दौरान बच्चों का उत्साह तो स्वयं में देखने योग्य था।