whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261788
Loading...


रूपमहल गारमेंट्स ने 400 से अधिक लोगों के बीच किया कपड़े का वितरण: मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है : हृदयानंद

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Oct-22, 04:44 PM visibility 681
Share



रूपमहल गारमेंट्स ने 400 से अधिक लोगों के बीच किया कपड़े का वितरण: मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है : हृदयानंद


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के अवसर पर पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के उपाध्यक्ष सह रूप महल फैन्सी गारमेंट्स के संचालक हृदयानंद कमलापुरी ने रविवार को थाना गेट के सामने अपने प्रतिष्ठान के बाहर लगभग 400 छठ व्रत धारियों के बीच नए कपड़े का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में छठ पूजा महापर्व है और हमने गरीब बच्चों में कपड़ों का वितरण किया है। जिससे कि वह लोग भी इस महापर्व को बड़े ही धूमधाम से मना सके। क्योंकि महंगाई का जमाना है और गरीब बच्चे नए कपड़े नहीं खरीद पाते हैं। इस मकसद से हमने गरीब बच्चों को कपड़े का वितरण किया और वह भी छठ को धूमधाम से मना सकें।
उन्होंने कहा कि दुनिया में मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है हर सामर्थ्यवान को जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए। हृदयानंद कमलापुरी द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर लोगों के बीच कपड़े का वितरण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ हमें भाईचारा व पवित्रता का संदेश देता है। हर तबके के लोग पूरी श्रद्धा के साथ छठ पर्व मनाते हैं इसमें छोटे बड़े का भेदभाव मिट जाता है। श्री कमलापुरी ने कपड़े का वितरण कर आशीर्वाद की कामना की। मौके पर सत्य प्रकाश, वेद प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play