गढ़वा :
गढवा छठ महापर्व के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय में दानरो तथा सरस्वतिया विभिन्न छठ घाटों पर छठ व्रतीयो ने जाकर स्नान कर पान पत्ता और कसईली अपने थाले पर रखकर छठी मैया को आगमन के लिए न्योता दिया ,

छठ व्रती उपवास रखकर खरना मनाने के लिए सुबह से ही तैयारी में जुटी हुई थी, तब जाकर जैसे ही सूर्य ढलने को हुआ छठ व्रती छठ घाट पहुंचे और नदी में स्नान कर नदी किनारे बने क्लबों के द्वारा थाले पर कसैली पान पता रखकर अगरबत्ती दिखाकर पूजा अर्चना किया, एवं मां छठी के आगमन के लिए न्योता भी दिया इसके बाद सभी छठ व्रती अपने घर को वापस लौटी और उसके बाद खरना का प्रसाद बनाकर छठी मैया का पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण की

उसके बाद आज डूबते सूर्य को अर्घ देने के लिए तैयारी में जुट गई जबकि वही लोग एक दूसरे के घर जाकर छठ महापर्व का खरना प्रसाद ग्रहण करने पहुंचने लगे सभी ने छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया एवं छठ घाट जाने के लिए उत्साहित हर्षोल्लास दिखे।