whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226285
Loading...


डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में चेचरिया आवासीय कार्यालय पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Oct-22, 05:20 PM visibility 657
Share



डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में चेचरिया आवासीय कार्यालय पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का किया गया आयोजन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के तत्वावधान में शनिवार को मंच के संरक्षक सह पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी के चेचरिया स्थित आवासीय कार्यालय पर संगोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन मंच के अध्यक्ष अश्विनी कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. संगोष्ठी को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि डॉ लोहिया जन्म से ही प्रतिभा के धनी थे.डॉ लोहिया प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी,प्रखर समाजवादी नेता, देश मे गैर कांग्रेसी सरकार के प्रबल समर्थक और महान अर्थशास्त्री थे.वे 1929 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद जर्मनी के बर्लिन विश्विद्यालय से 1932 में डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त किया था.हिंदुस्तान आने के बाद वे गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानी बन गये. कहा जाता है कि उनके व्यक्तित्व पर ढाई व्यक्तियों के जीवन का प्रभाव दिखाई पड़ता है.आजादी के बाद से ये जनता के सवालों पर लगातार संघर्ष करते रहे.1963 में लोकसभा का मध्यावधि चुनाव जीतकर संसद पहुचे.ये देश मे सत्ता का विकेंद्रीकरण कर देश का विकास करना चाहते थे.डॉ लोहिया समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहते थे.वक्ताओं ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने,डॉ राममनोहर चेतना मंच को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी मंच के पदाधिकारियों को दिया.संगोष्ठी को मंच के संरक्षक सह पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,सूरज प्रसाद गुप्ता,डॉ धर्मचन्द लाल अग्रवाल,कृष्णा विश्वकर्मा, सिधेश्वर लाल अग्रवाल,विजय कुमार केशरी,रघुराज पांडेय,मथुरा पासवान,मो0 नईम खलीफा सहित अन्य ने संबोधित किया. संगोष्ठी के अंत मे संरक्षक मंडल के सदस्य पूर्वमंत्री रामचन्द्र केशरी,विजय कुमार सिंह,सूरज प्रसाद गुप्ता ने संयुक्तरूप से डॉ राममनोहर लोहिया चेतना मंच के सभी पदाधिकारियों व मीडियाकर्मियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.मौके पर मंच के संरक्षक विजय कुमार सिंह,राजकुमार प्रसाद,कमलेश बिहारी,नंदकिशोर प्रसाद,लाला पासवान,बसंत जायसवाल,अमर जायसवाल, सोबराती खां,सलीम अंसारी,उमाशंकर प्रसाद,प्रकाशचंद्र सेठी,विद्या सागर,प्रताप जायसवाल, अरुण कुमार,गरबाँध पंचायत की मुखिया सबिश्टानी केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित थे. संगोष्ठी का संचालन सीताराम जायसवाल ने किया.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play