बंशीधर नगर : श्री
विभिन्न स्वयमसेवी संगठन के द्वारा छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिये साफ,सफाई,रोशनी व ध्वनि का व्यापक व्यवस्था किया गया है.प्रभात क्लब,व नवयुवक क्लब विगत 56 वर्षों से व्रतधारियों की सुविधा के लिये कार्य करते रहा है.प्रभात क्लब व नवयुवक क्लब द्वारा व्रतधारियों को बैठने की व्यवस्था सहित उनके स्नान के लिये कृत्रिम झरने की व्यवस्था किया गया है.
जय भामाशाह क्लब द्वारा बस स्टैंड से लेकर छठ घाट तक रोशनी व ध्वनि की व्यवस्था, व्रतधारियों को बैठने की व्यवस्था किया गया है.क्लब द्वारा रविवार को छठ घाट स्थित अपने नियंत्रण कक्ष के निकट भंडारा का आयोजन किया जायेगा. फ्रेंड्स रॉक ग्रुप के द्वारा भी छठ व्रतधारियों की सुविधा के लिये रोशनी ,ध्वनि का इंतजाम किया गया है.नवयुवक क्लब द्वारा छठ घाट के उत्तर दिशा में,जयभामा शाह क्लब द्वारा छठ घाट के पूरब दिशा में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है वहीं प्रभात क्लब द्वारा सूर्यमंदिर परिसर में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.सभी क्लब के सदस्य छठ व्रतधारियों को कोई परेशानी नही हो,इसके लिये सक्रिय दिख रहे है.इधर प्रशासन द्वारा छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है.सभी छठ घाटों पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति किया गया है.अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी व थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार छठ घाटों का भ्रमण करते देखे गये.