खरौंधी : खरौंधी प्रखंड विकास पदाधिकारी महेंद्र छोटन उराव एवं थाना प्रभारी अर्जुन कुमार पासवान एसआई सदानंद कुमार संयुक्त रुप से राजी बॉर्डर एवं बदर मरवा बॉर्डर का औचक निरीक्षण किया। वही बॉर्डर पर तैनात मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोई भी गाड़ी बिना एंट्री पास के प्रवेश नहीं करेगा।
साथ ही साथ वही टेंपो चालक को भी बीडीओ एवं थाना प्रभारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि टैंपू को भी चलाने के लिए पास की जरूरत है।
कोरोना को ज्वाला के रूप में बढ़ते हुए देखकर बीडीओ एवं थाना प्रभारी बॉर्डर पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं सहायक पुलिस को सख्त निर्देश दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के बॉर्डर पार करता है तो उसे दंडित करें एवं सुझाव दें।
टेंपू से सवारी करने वाले पर सख्त नजर रखते हुए उनको सुझाव देने का निर्देश दिया।