whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218196
Loading...


मंत्री ने किया छठ घाटों का भ्रमण, व्यवस्थाकों को किया सहयोग

location_on गढ़वा access_time 29-Oct-22, 02:49 PM visibility 659
Share



मंत्री ने किया छठ घाटों का भ्रमण, व्यवस्थाकों को किया सहयोग


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्लबों को सहयोग राशि भी प्रदान किया। इस दौरान मंत्री ने दानरो नदी स्थित छठ घाट फ्रेंड्स क्लब, स्टूडेंट क्लब, टी ग्रुप, जागृति क्लब टंडवा, छठ सेवा समिति सहिजना, पुलिस लाइन स्थित छठ घाट आदि छठ घाटों का भ्रमण किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का बड़ा महापर्व है। गढ़वा में छठ महापर्व का आयोजन जितना भव्य एवं बेहतर तरीके से किया जाता है, इस तरह का आयोजन शायद ही देश के किसी क्षेत्र में होता होगा। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के लिए गढ़वा में विभिन्न क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित प्रत्येक लोग पुरी लगन एवं परिश्रम का साथ जुड़कर कार्य करते हैं।
सभी के अंदर इस महापर्व को अधिक से अधिक बेहतर आयोजन करने की लालसा होती है। लोग बढ़ चढ़ कर साफ, सफाई से लेकर प्रसाद वितरण आदि कार्यों में सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि छठी मैया का कृपा रहा तो लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट के तर्ज पर दानरो नदी का विकास किया जाएगा। मंत्री ने छठी माता से गढ़वा की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन में वे हमेशा गढ़वा वासियों के साथ खड़े हैं। अपनी क्षमता के अनुसार पुरी सहयोग करने को हमेशा तैयार हैं। मौके पर प्रवक्ता धीरज दुबे, अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रतिनिधि कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, मासूम रजा, उप विकास आयुक्त राजेश राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी अभियंता, विवेक सिंह, नवीन तिवारी, आयुष सिंह, टिंकू गुप्ता, फंटूश गुप्ता, विनोद जायसवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play