whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213480
Loading...


भाजयुमो ने छठ पूजा को लेकर गढ़वा ग्रामीण मंडल के चिरौजीया छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान

location_on गढ़वा access_time 28-Oct-22, 05:37 PM visibility 697
Share



भाजयुमो ने छठ पूजा को लेकर गढ़वा ग्रामीण मंडल के चिरौजीया छठ घाट पर चलाया  सफाई अभियान


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में छठ पूजा को लेकर गढ़वा ग्रामीण मंडल के चिरौजीया छठ घाट पर साफ सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया। मौके पर संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि सुर्य उपासना आस्था का पर्व छठ हिन्दूओं का सबसे बड़ा महापर्व है इसमें छठ व्रतियों का सहयोग करने पर सुखद अनुभूति होती है उन्होंने कहा कि भाजपा राजनितिक संगठन होते हुए भी समाज के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है छठ घाट सफाई अभियान कार्यक्रम 26 अक्टूबर से चलाया जा रहा है जिसमें छठ घाट सफाई अभियान 28 अक्टूबर तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़वा जिला के सभी पंचायत से लेकर मंडल एवं जिला स्तर पर चलाया गया।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा झारखंड बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के साथ साथ विदेश में भी मनाए जाने वाला महापर्व है पुरे विश्व स्तर पर मनाए जाने वाला यह पर्व दूनिया को एक बड़ा संदेश देने वाली है कहा जाता है कि दुनिया में उगते हुए सूर्य को प्रणाम किया जाता रहा है लेकिन छठ महापर्व में डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पर्व दुनिया को एक संदेश देने का काम करता है उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा को लेकर छठ घाट पर 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक साफ सफाई अभियान चलाया है जिसका समापन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ता जिले भर में हर मंडल में छठ घाट पर छठ व्रतियों को अन्य मदद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली संगठन है भाजपा समाज के हर वर्ग को लेकर चलने वाली एक मात्र संगठन है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया गढ़वा ग्रामीण मंडल आई टी सेल संयोजक धनंजय विश्वकर्मा मनीष कुमार गुप्ता जितेंद्र चंद्रवंशी विक्की गुप्ता राहुल ठाकुर विक्की पासवान प्रमोद मेहता महावीर राम चंदू ठाकुर सूरज गुप्ता नसीम अंसारी अमित पासवान पूजन ठाकुर आशीष गुप्ता पंकज मेहता प्रदीप मेहता आशीष गुप्ता मंटू चंद्रवंशी अजय भूमिहार अमित गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play