कांडी : प्रखंड क्षेत्र के भड़रिया गांव से निकलने वाली नाहर जो सोहगड़ा, राणाडीह, मोखापी, कोरगाइ, खरौंधा, गड़ा कसनप से सुंडिपुर तक जाती है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने गुरुवार को अपने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भड़रिया गांव में श्रमदान कर कच्चा सिंचाई बाई नाहर की मरम्मती किया।
इस सिंचाई नाहर से दर्जनों गांवों के किसानों को पर्याप्त पानी मिलेगा। मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह एवं लव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा भीम बराज कोयल नदी से निकलने वाली बाई नहर का निर्माण कराया गया था, जिससे ग्रामीणों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा था। इससे करीब सैकड़ो एकड़ खेती को नुकसान हो रहा था। इस बाई नहर के मरम्मती के लिए हम लोगों ने कई बार विभाग से अनुरोध किया पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
रोपनी को बचाने के लिए हम लोग खुद सिंचाई नाहर की मरम्मती कर पानी अपने खेतों तक ले जा रहे हैं।
श्रमदान करने वालों में मुख्य रूप से गड़ा खुर्द मुखिया प्रतिनिधि नीरज सिंह,राणाडीह मुखिया प्रतिनिधि लव सिंह, राजकुमार पासवान, अनुज राम,अंतु दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।