बंशीधर नगर :
पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन में राजी मोहम्मद खान के घर के समीप लगभग दो वर्षों से खराब पड़े चापानल की मरम्मति युवा समाजसेवी शोएब आलम उर्फ गुड्डू ने कराया. वार्डवासी सद्दाम खान,रेहाना बीबी ने बताया कि कई बार स्थानीय वार्ड पार्षद रंजन कुमार उर्फ छोटू को मौखिक रूप से चापाकल मरम्मत कराने को कहा गया था,
लेकिन उनके द्वारा लगातार आश्वासन ही दिया जा रहा था. ग्रामीणों ने कहा कि चापाकल खराब होने से हम लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.चापानल खराब होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को युवा समाजसेवी शोएब आलम उर्फ गुड्डू ने अपने निजी खर्च से चापाकल कि मरम्मति कराया. युवा समाजसेवी शोएब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा चापानल खराब होने की जानकारी मिलने के बाद तत्काल मैंने चापानल की मरम्मति करा दिया. मौके पर खुर्शीद खान,फुलटून खान,मुन्ना खान,अख़्तर खान सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।