रमकंडा : रामलला की धरती अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद रमकंडा के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।वही वर्षो की प्रतीक्षा पूरी होने के ख़ुशी में नवजीवन संघ बिचलाटोला ने लोगो के बीच 51 किलो लड्डू का वितरण किया। इसके साथ ही संघ के लोगों ने प्रखंड मुख्यालय के बिचला टोला, महुआधाम, बजारी टोला, बहेरा टोला सहित अन्य जगहों पर लोगो के बीच में मिठाई बांटा। नव जीवन संध के अध्यक्ष श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत है।वर्षो की प्रतीक्षा आज पूरी हुई है। मौके पर राजू कुमार, मुनीब साव, धनंजय प्रसाद, जितेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।