whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205108
Loading...


छठ पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को ले थाना प्रभारी ने विभिन्न छठ घाटों का लिया जायजा

location_on बंशीधर नगर access_time 27-Oct-22, 06:10 PM visibility 654
Share



 छठ पूजा में सुरक्षा व्यवस्था को ले थाना प्रभारी ने विभिन्न  छठ घाटों का लिया जायजा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : लोक आस्था के महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा को घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बंशीधर नगर के विभिन्न पूजा छठ घाटों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट, अहिपुरवा स्थित काली मंदिर छठ घाट, राजा पहाड़ी घाट, पुरैनी पोखरा घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे ज्यादा भीड़ लगने वाले बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट में पूजा समिति द्वारा कराए जा रहे हैं घाट निर्माण का जायजा लेते हुए समिति को कई निर्देश दिए। उन्होंने समिति के लोगों से छठ महापर्व के दिन लगने वाली संभावित भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग समेत सुरक्षा के उपाय पर गहन चर्चा की।
थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि आस्था के महापर्व पर पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहेगी। पर्व में ऐसी कोई चूक न हो जिससे कोई समस्या उत्पन्न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा हिंदू धर्म का बहुत बडा महापर्व है। इसे देखते हुए सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है, क्योंकि छठ पूजा के दिन सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। इसलिए छठ व्रतियों को उचित व्यवस्था दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि छठ महापर्व में लगने वाले भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था लगाई जाएगी। महिला और पुरूष पुलिस जवानों को भीड़ भाड़ वाले इलाके में तैनाती किया जाएगा। त्यौहार को देखते हुए पुलिस गश्ती भी बढ़ा दिया गया है।
थाना प्रभारी ने कहा कि छठ घाटों पर हुड़दंग, गुंडागर्दी व असामाजिक तत्व के लोगों पर पुलिस अपनी तीसरी आंखों से भी नजर बनाए रखेगी। उन्होंने लोगों से विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। मौके पर नवयुवक क्लब के अध्यक्ष पूर्व मुखिया अजय प्रसाद, मनोज कुमार भाई जी,कामेश्वर प्रसाद,सुजीत कुमार कमलापुरी,जय भामा शाह क्लब के वीरेंद्र प्रसाद अग्रहरि,रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू,फ्रेंड्स क्लब देव कुमार विश्वकर्मा,वार्ड पार्षद राजेश कुमार चंद्रवंशी,नगर पंचायत सफाई सुपरवाइजय आशीष कुमार, झामुमो नेता कमलेश मेहता सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play