रमना :
छठ महापर्व को लेकर वर्तियों के सुविधा के लिए विभिन्न क्लब,संगठन और संस्थाओ के द्वारा रमना प्रखंड मुख्यालय सहीत आसपास के ग्रामीण इलाकों के छठ घाट पर तैयारी अंतिम चरण मे हैं।
रमना पंचायत सचिवालय के समीप गंगा तालाब छठ घाट,मड़वनिया के लउंगा नदी छठ घाट सहीत सुखड़ा नदी,सिलीदाग,बहीयार कला,बहीयार खुर्द,टंडवा के बाकी नदी,कर्णपुरा,गम्हरिया,बुलका,भागोडीह व हरादाग कला पंचायत के घाटों की साफ-सफाई, सजावट आदि का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। इनके प्रयास से कल तक गंदगी के अंबार में तब्दील घाटों को स्वच्छ बना दिया गया है।रमना मे गंगा तालाब छठ घाट आयोजन समिति समिति तथा मड़वनिया के लउंगा नदी पर छठ आयोजन समिति के द्वारा टेंट,प्रकाश और साउंड की व्यवस्था की जा रही है।