गढ़वा :
भाजयुमो गढ़वा द्वारा छठ पूजा को लेकर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया की अध्यक्षता में सहीजना के हनुमान नगर घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।

मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने संबोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है इस पर्व में डुबते हुए सुर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाता है

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सत्ता के लिए ही नहीं बल्कि समाज में परिवर्तन के लिए काम करने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है छठ घाट की साफ सफाई अभियान 28 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। 26 अक्टूबर से हर दिन छठ घाट पर साफ सफाई अभियान का कार्यक्रम किया जा रहा है इसमें समाज के हर वर्ग का सहयोग मिल रहा है उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान छठ घाट की साफ सफाई जिला के सभी मंडल स्तर पर चलाया जा रहा है छठ पूजा के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ता घाट पर ब्रत धारियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए सहयोग में रहेंगे।