whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207955
Loading...


सत्येंद्रनाथ गिरिनाथ और अलखनाथ के गढ़वा विधानसभा भाजपा की राजनीति में राजीव राज की फोटो ग्लैमर इंट्री

location_on गढ़वा access_time 27-Oct-22, 07:37 AM visibility 687
Share



सत्येंद्रनाथ गिरिनाथ और अलखनाथ के गढ़वा विधानसभा भाजपा की राजनीति में राजीव राज  की फोटो ग्लैमर इंट्री


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधानसभा की भाजपा की राजनीति में पहले से ही चल रही सत्येंद्रनाथ, गिरीनाथ तथा अलखनाथ के घमासान के बीच एक नया अवतार राजीव राज के रूप में हुआ है। भाजपा की राजनीति में राजीव राज की इंट्री दुर्गा पूजा की शुभकामना पोस्टर से शुरू होकर दीपावली, छठ जैसे पर्व त्यौहार के नाम पर शुभकामना अवतार के रूप में हुआ है, जिसमें कार्यकर्ताओं के बीच पोस्टर में फोटो ग्लैमर के माध्यम से स्वीकारोक्ति एवं आम लोगों के बीच पहचान बनाने की ख्वाहिश राजीव राज की कुलांचे मार रही है। परंतु गढ़वा जैसे पिछड़े इलाके में जहां नेताओं की पहचान राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ आम लोगों से व्यक्तिगत संबंध के आधार पर परिणाम तक पहुंचाने की रही है, उसमें राजीव राज का पोस्टर फोटो ग्लैमर की आकाशबेवर राजनीति कितना कारगर साबित होगा, यह तो आने वाला वक्त तय करेगा, मगर इतना साफ हो चुका है कि गढ़वा विधानसभा के राजनीति में सत्येंद्रनाथ तिवारी, गिरिनाथ सिंह तथा अलखनाथ पांडेय के अलावा एक चौथा दावेदार भी राजीव राज तिवारी के रूप में अभी से दस्तक दे चुका है।
भाजपा नेता राजीव राज के चल रहे प्रयास से कम से कम इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है। वैसे भी राजनीत कब किसके पक्ष में करवट लेगा इसका अंदाज लगाना आसान नहीं होता, पर इतना तो कहा ही जा सकता है कि गढ़वा विधानसभा की भाजपा की राजनीति में आने वाले चुनाव में दावेदारों की संख्या विगत चुनाव की अपेक्षा तेजी से बढ़ रही है। ऐसा इसलिए कि भाजपा के लिए दशकों से सुखी पड़ी गढ़वा विधानसभा की राजनीति में कमल खिला कर सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भाजपा राजनीति की जमीन को उर्वरा और उम्मीद भरा बना दिया है। लिहाजा भाजपा की राजनीति में गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से टिकटार्थियो के दौड़ में पिछले चुनाव में जहां सत्येंद्रनाथ अलखनाथ, बालमुकुंद सहाय तथा भगत सिंह जैसे दावेदारों की चर्चा थी, वहीं अभी से दावेदारों की संख्या जिस रफ्तार से से बढ़ रही है।
वैसे में आने वाला गढ़वा विधानसभा चुनाव क्षेत्र से भाजपा के टिकट के हिसाब से उक्त दावेदारों के लिए आसान नहीं होगा। जहां तक भाजपा की राजनीति में उक्त चारों प्रमुख नेताओं की कद काठी का सवाल है तो एक तरफ दो बार लगातार विधायक रहे सत्येंद्र नाथ हैं, तो दूसरी तरफ राजनीति के माहिर खिलाड़ी रहे चार-चार मर्तबा विधायक रहे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह। अलखनाथ भी एक मर्तबा भाजपा के टिकट पर किस्मत अजमा चुके हैं। ऐसे में राजीव राज तिवारी की ग्लैमरस दावेदारी कितनी कारगर साबित होगी, यह तो आने वाला वक्त तय करेगा। वैसे इस हकीकत से इनकार नहीं किया जा सकता कि गढ़वा विधानसभा की राजनीति जमीन के हिसाब से राजीव राज तिवारी की पहचान भले ही फिलहाल कमजोर दिख रही है, मगर भाजपा की राजनीति में राजीव राज को भी कमतर आंकना सही नहीं होगा।
क्योंकि दिल्ली के जेएनयू की राजनीति से लेकर रांची के बड़े नेताओं के बीच पहचान के भूखे नहीं है। राजीव राज के संदर्भ में भाजपा की राजनीति में यह भी कहा जा सकता है कि इनका राजनीति का आधार ऊपरी नेताओं से जान पहचान से ही है। ऐसी परिस्थिति में गढ़वा भाजपा की राजनीति में दावेदारों के बीच चल रही गुथम-गुत्थी के बीच राजीव राज तिवारी की एंट्री भी भाजपा की गढ़वा विधानसभा की राजनीति के लिहाज से नई चर्चा को जन्म दे दिया है, इतना तो स्वीकार किया ही जा सकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play