मेराल :
सूर्य ग्रहण होने के कारण अधिकांश जगहो पर प्रतिमा विसर्जन बुधवार को किया गया। मेराल पुरवारा टोला, तथा बाजार टोला, से भव्य जुलूस निकाली गई। डॉक्टर लाल मोहन ने बताया कि मेराल के सभी प्रतिमाओं का विसर्जन प्राचीन शिव मंदिर तलाव में किया गया। मेराल के अतिरिक्त लातदाग , बाना, सोहबारिया, हासनदाग, लखेया, तेनार, संगबरिया, भेड़ियाही,गेरुआ,अधौरी, बिक्ताम,अरांगी,सहित कई गावों में लक्ष्मी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की जानकारी मिली।सभी जगह की जुलूस मे ध्वनि विस्तारक यंत्रों के साथ नवयुवक नाचते गाते देखे गए।जुलूस मे बड़ी संख्या मे महिला पुरुष, बच्चे शामिल थे।