मेराल :
नीरीक्षण के क्रम में लखेया रहड़ा आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका कांति देवी अनुपस्थित पाई गई जबकि डीह आंगन बाड़ी केंद्र पर एक भी बच्चे उपस्थित नहीं पाए गए।
सीडीपीओ द्वारा दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई है। निरीक्षण के दौरान 12:05 पर सीडीओ रेहड़ा केंद्र पहुंचे तो सेविका बगैर छुट्टी के अनुपस्थित थी तथा सेविका अनड्रेस बैठी थी। लखिया डीह केंद्र पर सेविका प्रमिल देवी एवं सहायिका उपस्थित थी लेकिन एक भी बच्चे नही थे।सेविका द्वारा बताया गया की बच्चे कुछ देर पहले चले गए हैं जब निरीक्षण पंजी की जांच की गई तो एक भी बच्चे की उपस्थिति नही थी। दोनो केंद्र की सेविकाओं से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
इस अवसर पर प्रधान सहायक मुरारी मिश्र उपस्थित थे।