कांडी :
क्षेत्र के हरिहरपुर में युवा समाजसेवी विकास सिंह के अध्यक्षता में शराब छोड़ो अभियान के तहत हरिहरपुर सोनसंगम टोला मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित हरिहरपुर पंचायत के ग्रामीणों को युवा समाजसेवी विकाश सिंह के द्वारा यह शपथ दिलाया गया कि आज के बाद हम सब न शराब पिएंगे और न ही दुसरो को पिने देंगे और जो शराब पिएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे श्री सिंह ने कहा की हमारा छेत्र एक पिछड़ा हुआ छेत्र है। यहां के लोग अधिकतर मजदूरी करने वाले लोग हैं दिनभर काम करेंगे और साम में दारू के ठेके पर जा कर उन पैसों को शराब पीने में व्यर्थ खर्च करते हैं आज मेरे द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया और अपने पंचायत के लोगों को यह सपथ दिलाया गया की आज के बाद कोई शराब जैसी नशीली पदार्थ को हाथ तक नहीं लगाएगा उन्होंने बताया की इस तरीका के पहल से बहुत से गरीब लोग के घर उजड़ने से बच जायेगा जो स्त्रियां शराब की वजह से अपने पति की बरताव से परेशान रहती हैं उससे उनको छुटकारा मिल जाएगा घर के बच्चो को एक अच्छा माहौल मिलेगा और समाज से शराब नाम की गन्दगी दूर हो जाएगी श्री सिंह ने कहा जो पैसा लोग शराब जैसे गन्दी नशीली चीज पे व्यर्थ खर्च करते है मुझे उम्मीद है की लोग इस तरह के पहल से उन्ही पैसे से एक अच्छा जिन्दगी और अपने घर परिवार और अपने बच्चों को अच्छा शिक्षा और बेहतर समाज निर्माण का कार्य करेंगे विकाश सिंह के द्वारा चलाए गए शराब छोड़ो अभियान से वहां के स्त्रियों में काफी संतोष और उत्साह देखने को मिला मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी संजीत कुमार सिंह,वार्ड पार्षद मिथलेश राम,वार्ड पार्षद कमलेश प्रजापति,वार्ड पार्षद मुनीब बैठा,
वार्ड नंबर 9 से राजेश पासवान,
वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बबलू चौधरी,महेंद्र पासवान,धर्मेंद्र पासवान, वीरेंद्र राजवंशी, सनोज पासवान, नंद किशोर बैठा,रमेश भारती, सुनील शाह, संजय शाह, नीरज शर्मा, विकास सिंह प्रकाश सिंह, मुन्ना सिंह, कइल महतो और अजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।