गढ़वा :
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि छठ महापर्व हिन्दूओं के लिए आस्था का पर्व है आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर भाजयुमो द्वारा गढ़वा जिले के सभी मंडल स्तर पर नदी तालाब का साफ सफाई का अभियान चलाया जा रहा है

उन्होंने कहा कि छठ घाट पर साफ सफाई का अभियान 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि छठ पर्व शुद्धता से मनाए जाने वाला महापर्व है यही एक ऐसा पर्व है जिसमें डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है यह पर्व दूनिया को एक बड़ा संदेश देने का काम करता है उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिए काम करते हैं भाजयुमो कार्यकर्ता छठ घाट की साफ सफाई सहित अन्य कई तरह से छठ व्रतियों का सहयोग करने में पीछे नहीं रहते है उन्होंने कहा कि 28 अक्टूबर तक लगातार छठ घाट पर साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में समाज के लोगों का भी सहयोग मिल रहा है कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को लगाया गया है साफ सफाई अभियान कार्यक्रम को लेकर मंडल से लेकर पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता घाट पर छठ व्रतियों को किसी तरह का परेशानी नहीं हो इसके लिए कार्यकर्ता छठ घाट पर सहयोग के लिए रहेंगे
साथ ही उपायुक्त से मांग किया है कि छठ पर्व के दौरान गढ़वा जिला भर में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि आस्था का महापर्व छठ पूजा के दौरान व्रतधारी को मांस मदिरा की दुकान खोलने पर पुजा में बाधा उत्पन्न होती है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय मनीष कुमार गुप्ता धनंजय विश्वकर्मा आशुतोष जायसवाल बिक्की गुप्ता श्रेष्ठ राज अनील जायसवाल संजीत जायसवाल कंप्यूटर विश्वकर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।