भवनाथपुर :
प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आधार नामांकन केंद्र का उद्घाटन पंचायत की मुखिया अनिता देवी के द्वारा फिता काटकर किया गया।
इस मौके पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि अब हमारे पंचायत सहित अरसली (उतरी) के भी आमजनों को इस केंद्र पर आधार अपडेशन एवं नामांकन की सुविधा प्राप्त होगी l जबकि पहले भवनाथपुर में कई कई दिन दौड़ने के बाद भी आधार से संबंधित लोगों का काम नही हो पाता था,अब पंचायत सचिवालय में ही आधार के साथ जाति,निवास,आय,जन्म एवं मृतयू प्रमाण पत्र सहित जमीन का लगान रशीद, दाखिल खारिज,पेन कार्ड एवं सरकारी योजनाओं का ऑनलाइन आवेदन की सुविधा अपने पंचायत में ही मिलेगी। कार्यक्रम में अरसली दक्षिणी उपमुखिया दयानंद यादव,रोजगार सेवक शशि कुमार,प्रज्ञा केन्द्र संचालक आनंद शर्मा,वार्ड सदस्य कविता देवी, ताहिर अंसारी ,उपेन्द्र यादव ,कौशल्या देवी ,सुरेंद्र सिंह,रीता देवी,संगीता देवी,जेएसएलपीएस से कुसुम देवी ,पूजा देवी कौशल्या देवी, रीना देवी, ग्रमीण नागेंद्र मिस्त्री ,रामचंद्र सिंह ,सुनील यादव सहित लोग उपस्थित थे।