गढ़वा :
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमिटी गढ़वा के अध्यक्ष उगेन्द्र नाथ चौबे के द्वारा किया गया।इस बैठक में मुख्य रूप से गढ़वा प्रखंड कांग्रेस के प्रभारी प्रदेश प्रतिनिधि सह युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभिजीत कमल उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रखंड कांग्रेस कमिटी का विस्तार , पंचायत कमेटी का गठन, सदस्यता और भारत जोड़ो यात्रा पर व्यापक रूप से चर्चा की गई।
अध्यक्ष द्वारा यह जानकारी दी गई कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा रांची में प्रखंड अध्यक्षों की बैठक में निर्धारित समय में सभी कार्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य है।और किसी भी कीमत पर इससे समझौता नहीं किया जायेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी संगठन के लिए ईमानदारी से कार्य करना होगा,अब बातों से नहीं कार्य करके सिद्ध करना होगा।
जो अपनी जवाबदेही ससमय पूरा करेंगे उन्हें पार्टी द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। प्रभारी अभिजीत कमल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उचित मान सम्मान के लिए हम हमेशा काम करेंगे। प्रखंड कांग्रेस कमिटी गढ़वा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता संगठन को दिये ग्रे सभी दायित्वों को पूरा करेंगे।इस बैठक में प्रखंड कांग्रेस कमिटी का विस्तार किया गया।अब पूरी कमिटी 37 सदस्यों की होगी।बैठक में मुख्य रूप से मंसूर अंसारी, दिवाकर चौबे,फतेह करीम , त्रिपुरारी सिंह,बसंत उपाध्याय, कयामुद्दीन अंसारी, सत्यनारायण चौबे, अरुण पाठक आदि उपस्थित थे।