गढ़वा :
पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता घूरन राम ने आज अपने निजी राशि से सदर प्रखंड के महोलिया मोड़ से महोलिया गांव के सिवान तक जर्जर सड़क का मरम्मती कराया।

विदित हो कि गढ़वा प्रखंड के महुलिया गांव का सड़क इस कदर जर्जर हो गया था कि उस पर चलना आम लोगों के लिए कठिन हो गया था। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मती के लिए जनप्रतिनिधियों तथा प्रशासन से लगातार संपर्क कर प्रयास किया बावजूद जब सड़क की मरम्मती नहीं हुई तो थक हार कर ग्रामीणों ने अपने ही गांव के पूर्व सांसद व राजद के वरिष्ठ नेता घूरन राम से आग्रह किया श्रीराम ने ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए उक्त सड़क की मरम्मती अपने निजी राशि से आज करा दिया है ।

इससे ग्रामीणों में काफी खुशी है।
ग्रामीणों का कहना कहना है कि पूर्व सांसद घूरन राम ने ही इस सड़क को अपने कार्यकाल में निर्माण कराया था मगर बाद में इस सड़क का किसी ने मरम्मती नहीं कराया। इसे लेकर इस सड़क से होकर गुजरने वाले एक दर्जन से ऊपर गांव के हजारों लोग काफी परेशान थे मगर मारम्ती होने से उन्हें अब राहत मिल गई है।